Rajasthan Weather Update: दिसंबर में राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ रही है. 10 दिसंबर को नागौर 3.3°C के साथ सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ, जबकि फतेहपुर 3.4°C रहा. प्रदेश के 21 शहरों में तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया. जानें पूरी वेदर रिपोर्ट.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: दिसंबर की दस्तक के साथ राजस्थान में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दिन में खिली तेज धूप अभी राहत दे रही है, जिसके कारण लोगों को दिन के समय ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती. लेकिन जैसे ही सूरज ढलने लगता है, सर्द हवाओं का जोर बढ़ जाता है और तापमान तेजी से नीचे गिरने लगता है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने में अभी कुछ और दिनों का समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल भी तापमान जिस तरह से गिर रहा है, उससे साफ है कि ठंड ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
आम तौर पर राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र (फतेहपुर, सीकर, झुंझुनूं) को सबसे ठंडा माना जाता है, लेकिन बुधवार, 10 दिसंबर को तस्वीर थोड़ी बदली नजर आई. इस दिन नागौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.3°C रिकॉर्ड हुआ. वहीं शेखावाटी के प्रमुख केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.4°C रहा, यानी नागौर से सिर्फ 0.1°C ज्यादा.
4/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के कुल 21 शहरों में न्यूनतम तापमान बुधवार को 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. इससे साफ है कि प्रदेश में ठंड का दायरा लगातार बढ़ रहा है.
5/7
Rajasthan Weather Update
दिन में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर तक सर्दी का असर कम महसूस होता है लेकिन जैसे ही सूर्यास्त होता है, तापमान तेजी से गिरता है.
6/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के प्रमुख ठंडे शहर बुधवार को जिन शहरों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, उनमें नागौर - 3.3°C, फतेहपुर - 3.4°C, सीकर, लूणकरणसर (बीकानेर), दौसा, जालोर, चूरू, अलवर, करौली, सिरोही, वनस्थली, झुंझुनूं, अंता (बारां), पिलानी, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर, डबोक, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, श्रीगंगानगर.
7/7
Rajasthan Weather Update
इन सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे यह स्पष्ट है कि सर्दी पूरे राजस्थान में व्यापक रूप से फैल रही है.