Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 16 सितंबर से मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है. आज प्रदेश का मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, हालांकि दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. इसके लिए 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
1/6
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 सितंबर से प्रदेश से मानसून की वापसी का दौर शुरू होगा, जिसकी शुरुआत जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर जिलों से होगी.
2/6
Rajasthan Weather Update
वहीं, जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आज 16 सितंबर मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
3/6
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि 17 सितंबर से राजस्थान में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. इसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
4/6
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में राजस्थान से मानसून की विदाई के अनुकूल हालात बन जाएंगे. इसके साथ ही दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. रातें ठंडी और सुहानी होंगी. मौसम शुष्क होता जाएगा और प्रदेश में धीरे-धीरे शरद ऋतु की एंट्री होनी शुरू हो जाएगी.
5/6
Rajasthan Weather Update
पश्चिमी राजस्थान का मौसम अगले एक हफ्ते तक शुष्क बना रहेगा. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 17 से 20 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है.
6/6
Rajasthan Weather Update
17 सितंबर से सक्रिय होने वाले इस नए वेदर सिस्टम के कारण कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.