Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 9 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

Published: Sep 28, 2025, 06:05 AM|Updated: Sep 28, 2025, 06:05 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई सामान्य से 4 दिन पहले शुरू हो गई है. उदयपुर और कोटा संभाग में अभी भी झमाझम बारिश हो रही है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.