Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सुस्ती से मौसम शुष्क, तापमान 38°C पार, श्रीगंगानगर सबसे गर्म. 9-11 अगस्त को पूर्वी हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश संभव, पश्चिम में कम आसार. तिजारा में तेज वर्षा से राहत व जलभराव. पढ़ें राजस्थान की वेदर रिपोर्ट.
1/7
राजस्थान का मौसम
भारत के कई उत्तरी राज्यों में शनिवार के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है. लोगों की भीड़ सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर देखी जा रही है. लेकिन पर्व की खुशियों के बीच बारिश के दखल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
2/7
मौसम शुष्क बना हुआ है
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून की धीमी रफ्तार के कारण पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर जिलों में तेज धूप पड़ रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जिसमें श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अगस्त तक मानसून सक्रिय नहीं होगा, हालांकि 9 से 11 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
3/7
हल्के बादल छाए रहे
राजस्थान में बारिश रुकने और धूप निकलने से गर्मी बढ़ने लगी है. शुक्रवार को राज्य में अधिकतम दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. आने वाले कुछ दिनों तक मानसून की सुस्ती बरकरार रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम शुष्क रहा और धूप खिली. जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा, जबकि भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे.
4/7
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले सप्ताह मानसून कमजोर रहेगा और 15 अगस्त के बाद ही सक्रिय होने के आसार हैं. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन फिलहाल उत्तर दिशा में खिसकी हुई है, जिससे अगले सप्ताह पूर्वी राजस्थान में 9 से 11 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग) में बारिश की संभावना कम है.
5/7
खैरथल-तिजारा में जमकर बरसे बदरा
तिजारा कस्बे में मेघराज जमकर बरसे हैं. तेज बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं काफी देर हुई बरसात के बीच कस्बे के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा है. लोगों ने बताया कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने से बरसात के समय कस्बे में पानी की निकासी नहीं होती है. और चारों ओर पानी ही पानी हो जाता है.
6/7
रक्षाबंधन के दिन यहां हो सकती है बारिश
रक्षाबंधन के दिन राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व पर भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. जिसके चलते आज सफर करने वाले यात्रियों को देख कर आने-जाने की सलाह दी गई है.
7/7
सामान्य से अधिक वर्षा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सामान्यत: इस समय तक राज्य में 249.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 429 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, यानी 72% से अधिक वर्षा हो चुकी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.7°C और न्यूनतम 20.6°C दर्ज हुआ. अधिकांश क्षेत्रों में आर्द्रता 35% से 60% के बीच रही.