Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ है लेकिन सुबह और रात के समय बढ़ती ठिठुरन ने सर्दी का असर तेज कर दिया है. दोपहर के समय धूप खिली रही, जिससे दिन में हल्की राहत महसूस हुई, हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने शेखावाटी क्षेत्र में तापमान में तेज गिरावट की चेतावनी जारी की है. इसके चलते सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शेखावाटी इलाके के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. भले ही दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ हो, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण दिन और रात के तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे सर्दी का एहसास और अधिक बढ़ गया है.
3/7
Rajasthan Weather Update
शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 30 से 60 प्रतिशत के बीच रहा.
4/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के पहाड़ी इलाकों में ठंड ने और तीव्र रूप ले लिया है. कुंभलगढ़ और सिरोही में शनिवार सुबह वाहनों पर बर्फ जमने लगी. स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने कारों, बाइक और खिड़कियों पर जमी सफेद बर्फ की परत की तस्वीरें शेयर की हैं.
5/7
Rajasthan Weather Update
यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबहों में से एक मानी जा रही है. कुंभलगढ़ के जंगली क्षेत्रों और अरावली की ऊंची पहाड़ियों में रात के समय तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि सिरोही के माउंट आबू रोड और आसपास के इलाकों में पाला जमने की घटनाएं सामने आई हैं.
6/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान की वायु गुणवत्ता में भी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. शुक्रवार को यह औसत AQI 142 दर्ज किया गया था.
7/7
Rajasthan Weather Update
कई जिलों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ा है. चित्तौड़गढ़ में AQI 283, भीलवाड़ा में 259, श्रीगंगानगर में 242 और चूरू में 232 दर्ज किया गया. वहीं, सबसे अच्छी हवा फलोदी में रिकॉर्ड की गई, जहां AQI स्तर 81 रहा.