Rajasthan Weather Uptdate: राजस्थान में भारी बारिश के साथ धूलभरी आंधी का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Uptdate: राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 2 जून से 4 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को संभावित मौसम परिवर्तन के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है.

1/7

Rajasthan Weather Uptdate

Rajasthan Weather Uptdate1/7

Photograph:

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह विक्षोभ राजस्थान के ऊपर सक्रिय हो सकता है, जिससे 2 जून से 4 जून के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश हो सकती है. इस दौरान लोगों को मौसम की अद्यतन जानकारी लेते रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.
2/7

Rajasthan Weather Uptdate

Rajasthan Weather Uptdate2/7

Photograph:

शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने की गतिविधियां भी हो सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर खुले में रहने से बचें और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.