बीकानेर, शेखावाटी से लेकर जयपुर भरतपुर के साथ उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट!

Edited byAnsh Raj
Published: May 16, 2026, 12:48 PM|Updated: May 16, 2026, 12:48 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने वाली है.