Jaipur News : बेमौसम बरसात से बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया से पानी बनास नदी में पानी की आवक हुई और सर्दियों में भी बीसलपुर बांध के गेट खोलने पड़े
1/6
Jaipur News
बेमौसम बरसात से बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया से पानी बनास नदी में पानी की आवक हुई और सर्दियों में भी बीसलपुर बांध के गेट खोलने पड़े
2/6
Jaipur News
बीसलपुर बांध गेट अक्सर मानसून के बीच ही खुलते है,लेकिन अबकी बार सर्दियों से पहले भी बीसलपुर बांध के गेट खोले गए है. कैचमेंट एरिया में बारिश के बाद बांध से पानी की निकासी की गई. अक्टूबर के आखिरी में सालों बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जब बांध के गेट खोले गए.
3/6
Jaipur News
मौसम मनमर्जियों के बीच बीसलपुर बांध के एक बार फिर से गेट खोलने पड़े. दीपावली के बाद जल संसाधन विभाग ने 89 दिनों के बाद गेट बंद किए थे, लेकिन अब एक बार फिर से बारिश के बाद गेट खोलने पडे. कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के चलते जल संसाधन विभाग ने बीसलपुर बांध के एक बार फिर से गेट खोले.गेट नंबर 10 को खोलकर .50 मीटर तक पानी की निकासी की गई.
4/6
Jaipur News
अक्सर मानसून के सीजन में ही बीसलपुर के गेट खोले जाते है,लेकिन अब सर्दियों के बीच कई सालों बाद गेट खोले गए है. इस सीजन में 24 जुलाई को गेट खोले गए थे. 89 दिन तक बांध के गेट खुल रहे थे. इस सीजन में बांध से 129 टीएमसी से भी ज्यादा पानी छोड़ा गया है. सबसे ज्यादा 2016 में बीसलपुर बांध से सबसे ज्यादा 135 एमएलडी पानी छोड़ा था.
5/6
Jaipur News
बीसलपुर बांध फिलहाल 14 कस्बे और 3310 गांवों की प्यास बुझाता है.1 बार बांध भरने के बाद 2 साल की प्यास बुझाने के लिए 45,862 करोड़ लीटर पानी की जरूरत होती है.बांध की कुल भराव क्षमता 38.7 टीएमसी है.जिसमें से जनता की प्यास बुझाने के लिए 16.20 टीएमसी पानी मिलता है.प्रदेश के शहरों में प्रति व्यक्ति को 135 लीटर प्रतिदिन और ग्रामीण इलाकों में में 55 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से पानी की सप्लाई की जाती है.
6/6
Jaipur News
बीसलपुर से कब कितना पानी छोड़ गया है, चलिए इस डेटा में आपको बताते हैं. साल कितना पानी छोडा 2004 26 TMC 2006 43 TMC 2014 11 TMC 2016 135 TMC 2019 93 TMC 2022 13.20 TMC 2024 32 TMC 2025 अब तक 129 कुल 444.20 TMC