गोवा से सस्ता, शिमला से गर्म! सर्दियों में डूंगरपुर क्यों बना है पर्यटकों की पहली पसंद

Rajasthan Tourism: भीषण ठंड के बीच 28.0°C तापमान के साथ डूंगरपुर धूप सेंकने के लिए राजस्थान का सबसे सुखद शहर बना हुआ है. गैबसागर झील और शाही महलों की शांति इस सर्दी आपकी यात्रा को यादगार बना देगी.

1/8

Dungarpur winter destination Rajasthan

Dungarpur winter destination Rajasthan1/8
राजस्थान इन दिनों भीषण शीतलहर और जमा देने वाली ठंड की चपेट में है. जहां फतेहपुर जैसे शहरों में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, वहीं वागड़ अंचल का डूंगरपुर सैलानियों के लिए एक स्वर्ग बनकर उभरा है.
2/8

Dungarpur winter destination Rajasthan

Dungarpur winter destination Rajasthan2/8
पिछले 24 घंटों में डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इसे सर्दियों में धूप सेंकने और सुकून भरी यात्रा के लिए राजस्थान का सबसे बेहतरीन विकल्प बनाता है.