Rajasthani Viral Girl: वैसे तो लोग खूबसूरत दिखने के लिए बहुक महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते है. लेकिन फिर भी लोगों का दिल सादगी पर आ जाता है. ऐसा ही कुछ राजस्थान में देखने को मिला. जब एक विदेशी फोटोग्राफर ने एक सुंदर सांवली लड़की के फोटो क्लिक करने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए.
1/5
राजस्थानी खूबसूरती
कहते हैं ना कि खूबसूरती किसी एक रंग की मोहताज नहीं होती. असली सुंदरता तो देखने वाले की नजर में होती है. जहां एक तरफ कई लोग गोरा दिखने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, वहीं दूसरी ओर विदेशी लोग सांवली त्वचा पाने के लिए खुद को धूप में टैन करते हैं.
2/5
सांवली रंगत के साथ नैन-नक्श सुंदर
राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप वहां के लोगों की स्किन टोन को गहरा बना देती है. रेगिस्तान की तपती रेत और जलती धूप में अक्सर त्वचा झुलस जाती है, जिससे रंगत सांवली हो जाती है. लेकिन अगर आप गौर से देखें, तो यहां के लोगों के चेहरे के नैन-नक्श इतने तीखे और आकर्षक होते हैं कि किसी मॉडल से कम नहीं लगते.
3/5
विदेशी फोटोग्राफर ने क्लिक किए फोटो
इसी अनकही खूबसूरती को कैमरे में उतारने के लिए एक फोटोग्राफर अहमद अल हंजौल राजस्थान आया. उसने एक राजस्थानी महिला की तस्वीर ली, जो बिना किसी मेकअप और बनावट के भी बेहद आकर्षक नजर आई. कैमरे के सामने वह महिला एक साधारण कुर्ती और पारंपरिक घाघरा में थी, सिर पर एक सादा स्टॉल ओढ़े हुए, एकदम सीधी-सादी, लेकिन फिर भी वह बेहद खास लग रही थी.
4/5
नेचुरल सुंदरता
रेगिस्तान की पृष्ठभूमि में, काले कपड़े के आगे खड़ी वह महिला जब कैमरे में कैद हुई, तो उसकी गहराइयों से भरी आंखें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने लगीं. कोई लाइटिंग नहीं, कोई मेकअप नहीं बस एक नेचुरल खूबसूरती, जो हर फ्रेम में झलक रही थी. उसकी तस्वीरें इतनी प्रभावशाली थीं कि जिसने भी देखा, बस देखता ही रह गया.
5/5
लोग हो गए सादगी पर मोहित
इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया. किसी ने लिखा – “कैमरे ने सादगी में छिपी सुंदरता को बखूबी पकड़ लिया.” तो किसी और ने कहा – “रेगिस्तान की गर्म हवा के बीच ये चेहरा ठंडी हवा सा सुकून दे गया.”