लड़कियों में तेजी से बढ़ रहा शाही ठाठ क्रेज, राजस्थानी राजसी लुक के साथ बन रही दुल्हन खास

Published: Oct 28, 2025, 02:21 PM|Updated: Oct 28, 2025, 02:21 PM

Rajasthani Bridal Looks Trending: आजकल की लड़कियों में रॉयल लुक के साथ दुल्हन बनने का क्रेज बढ़ रहा है. राजस्थानी ब्राइडल लुक की खासियत यह है कि इसमें हर चीज़ का एक सांस्कृतिक महत्व होता है. ओढ़णी (दुपट्टा) को सिर पर वेल की तरह ओढ़ना संस्कार और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है. कलीदार घाघरा का हर पल्लू एक कहानी कहता है, वहीं कुंदन-मीना ज्वेलरी शाही परिवारों की परंपरा को आगे बढ़ाती है.