Rajasthan Recipes: आज हम आपको राजस्थान की ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दीवाली पर लोगों को काफी पसंद आती हैं. इस विशेष पारंपरिक मिठाई का नाम चपड़ा है.
1/7
Rajasthan Recipes
चपड़ा मिठाई अपनी सुनहरी चमक और कुरकुरी परतों के लिए काफी फेमस है, जो घी, तेल या मावे से नहीं, बल्कि पूरी तरह चीनी से बनाई जाती है.
2/7
Rajasthan Recipes
ये दिखने में बिल्कुल कांच जैसी लगती है और स्वाद में हल्की और कुरकुरी होता है. इसको राजस्थान में बड़क मिठाई भी कहते हैं.
3/7
Rajasthan Recipes
राजस्थान की फेमस चपड़ा मिठाई सिर्फ शरद पूर्णिमा से दिवाली तक ही बनती है, जिससे दिपावली तक इसकी खूब मांग बनी रहती है.
4/7
Rajasthan Recipes
चपड़ा मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब है और इसे खासतौर पर लक्ष्मी जी के भोग लगाने के लिए तैयार किया जाता है.
5/7
Rajasthan Recipes
चपड़ा मिठाई बनाने का तरीका आसान हैं लेकिन कुछ चीजों का बहुत ध्यान रखना होता है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा पानी लें और फिर इसमें तीन-चार किलो चीनी मिलाएं.
6/7
Rajasthan Recipes
फिर इसको भट्टी पर 15 मिनट तक उबालें, जब तक यह एक गाढ़ा सिरा न बन जाए. इसके बाद एक थाली को घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें शरबत डालकर पतली परत के रूप में फैलाएं.
7/7
Rajasthan Recipes
इसके बाद थोड़ा ठंडा होने पर इसे सावधानी से उठाएं और आकार दें. इस तरह सोने जैसी चमक वाला चपड़ा मिठाई तैयार हो जाएगी.