Rajasthani famous food: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के एक मशहूर व्यंजन के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
1/7
Malai Onion Sabzi
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के एक मशहूर व्यंजन के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं. इस मशहूर व्यंजनों को बनाना बहुत ही आसान है.
2/7
Malai Onion Sabzi
राजस्थान मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए 4 छोटे प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 टमाटर, 8 कली लहसुन, 4 काजू, 1/2 कटोरी ताजी मलाई, 1 बड़ा चम्मच तेल, तलने के लिए तेल 1/2 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच कलौंजी, 1/4 चम्मच हींग, नमक स्वाद अनुसार, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर की जरूरत पड़ेगी.
3/7
Malai Onion Sabzi
अब सभी सामग्री को निकालें और प्याज़ लहसुन को छील लें. छिले प्याज़ के बीच में कट लगाएं एक प्याज़ और टमाटर को मोटा मोटा काट लें. इसके बाद मिक्सर जार में प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और काजू को इकट्ठा पीस लें.
4/7
Malai Onion Sabzi
अब एक कटोरी में नमक, मिर्च, हल्दी और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करके अलग रख दें. कटोरी में मलाई भी निकाल कर अलग रख लें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें साबूत प्याज़ जिसमें कट लगाया है उनको 2-3 मिनट के लिए फ्राई कर लें.
5/7
Malai Onion Sabzi
इन्हें भी अलग निकाल कर रखें. अतिरिक्त तेल निकाल लें सिर्फ एक चम्मच तेल रहने दें. इसमें जीरा, कलौंजी, हींग डाल दें. कटी हुई हरी मिर्च और प्याज़ टमाटर वाला पेस्ट डालकर तेल ऊपर आने तक पकाएं.
6/7
Malai Onion Sabzi
अब इसमें मसाले वाला मिश्रण डालकर फिर से तेल ऊपर आने तक पकाए लें. इसके बाद इसमें मलाई डालें और अच्छे से मिक्स करें, थोड़ा सा पानी डालें और तले हुए प्याज़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
7/7
Malai Onion Sabzi
अब ढक कर 3-4 मिनट तक पकाएं अब इसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी डाल दें. अब आपका स्वादिष्ट मलाई प्याज़ की सब्जी बनकर तैयार है. स्पेशल मलाई प्याज़ की स्वादिष्ट सब्जी को आप रोटी भाकरी या चावल के साथ खा सकते हैं.