Rajasthani famous food: आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी बाजरा रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
1/7
Rajasthani Bajra Roti
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी बाजरा रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/7
Rajasthani Bajra Roti
आज हम आपको राजस्थानी बाजरा रोटी की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी बाजरा रोटी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी बाजरा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी बाजरा रोटी बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/7
Rajasthani Bajra Roti
राजस्थानी बाजरा रोटी बनाने के लिए 1 कटोरी बाजरे का आटा, 2 चुटकी नमक, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी और आवश्यकतानुसार देसी घी की जरूरत पड़ेगी.
4/7
Rajasthani Bajra Roti
सबसे पहले एक परात में बाजरे का आटा छान लें, उसमें नमक मिलाकर गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथे लें. आटा गूंथने के बाद उसे अच्छी तरह हथेली से दबाकर, फिर से मलें और ढक कर रख दें.
5/7
Rajasthani Bajra Roti
फ्लेम पर तवा रखकर गरम करें. अब बाजरे के गूंथे आटे की लोई बनाकर सूखा आटा लगाकर रोटी बेलें और गरम तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें.
6/7
Rajasthani Bajra Roti
दोनों तरफ से सेंकने के बाद अब आपकी राजस्थानी बाजरे की रोटी बनकर तैयार है. अब आप इसे सर्व कर सकते हैं. बाजरे की रोटी जिसे पर्ल मिलेट रोटी और सज्जे रोटी भी कहते हैं.
7/7
Rajasthani Bajra Roti
यह एक स्वस्थ पारंपरिक उत्तर भारतीय रोटी है, जिसे विशेष रूप से राजस्थानी व्यंजनों में बनाया जाता है. इसे कड़ी और सूखी सब्जी के साथ परोसते हैं. सर्दियों में बाजरे की रोटी गुड़ के साथ ज्यादातर पसंद की जाती है.