Rajasthan famous food: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी बालूशाही के बारे में बताएंगे.
1/7
Rajasthani balushahi
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी बालूशाही के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/7
Rajasthani balushahi
आज हम आपको राजस्थानी बालूशाही की रेसिपी बताएंगे.राजस्थानी बालूशाही को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी बालूशाही बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/7
Rajasthani balushahi
राजस्थानी बालूशाही बनाने के लिए तलने के लिए आवश्यकतानुसार रिफाइंड, बालूशाही का आटा बनाने के लिए, 200 ग्राम मैदा, 2 बड़े चम्मच दही, 1/8 चम्मच बेकिंग पाउडर, 50 ग्राम देसी घी और आवश्यकतानुसार आटा लगाने के लिए जरूरत पड़ेगी.सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, दही, बेकिंग पाउडर और देसी घी डालकर मिला लें.
4/7
Rajasthani balushahi
इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक आटा बनाकर तैयार कर लें. इस आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें. अब चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में 1/2 किलो शक्कर लें और उसमें 1 गिलास पानी डालकर गैस में धीमी आंच पर चढ़ा दें और इसको एक तार कि चाशनी होने तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें केसर के कुछ धागे डाल दें.
5/7
Rajasthani balushahi
अब इसमें हल्का सा येलो खाने वाला रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक कटोरी में मैदा और पानी का घोल बना लें. 20 मिनट बाद बनाए हुए आटे को हल्के हाथों से मसल लें. इसकी मीडियम साइज की कई लोईयां काट लें. इसके बाद अब इसको हाथों की सहायता से हर लोई को पतला-पतला बेल लें.इसमें कैंची की सहायता से चारों ऊपरी भाग में हल्के हल्के तिरछे कट लगाएं.
6/7
Rajasthani balushahi
बनाए हुए कट को हाथों की सहायता से थोड़ा खोल दें और उसे नीचे और ऊपर की तरफ से हल्का दबाकर पत्ती का शेप दे दें. ऐसे सारी लोईयों को पत्ती का आकार दे दें. कुछ लोईयों को रिंग की शेप देने के लिए लोई को पत्थर पर चपटा कर लें. इसमें चाकू की सहायता से लोई में तिरछे तिरछे कट लगा दें. अब उस काटी हुई लोई को धीरे से उटला पलट लें और पीछे की तरफ पूरे में मैदे का घोल लगाए और दोनों कोने को अच्छे से चिपकाएं.
7/7
Rajasthani balushahi
अब उसे हल्के हाथों से गोल कर दें और मैदे के घोल की सहायता से चिपकाएं और उसे रिंग का आकार दे दें. इसी तरह सारी लोई बनाकर तैयार कर लें. अब सारी बनाई हुई डिजाइंस को रिफाइंड में हल्का लाल होने तक तल लें. अब बनी हुई बालूशाही को बनाई हुई चाशनी में डाल दें और 4 घंटे के लिए उसे ढककर रख दें. अब इन्हें पिस्ते और गुलाब की पत्तियों से गार्निश कर लें. अब आपकी फेमस बालूशाही बनकर तैयार है.