Rajasthani Ghevar: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी घेवर के बारे में बताएंगे.
1/9
Rajasthani Ghevar
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी घेवर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/9
Rajasthani Ghevar
आज हम आपको राजस्थानी घेवर की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी घेवर को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी घेवर को बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी घेवर बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/9
Rajasthani Ghevar
राजस्थानी घेवर बनाने के लिए 2 कप मैदा, 1 कप देसी घी, 1/2 कप दूध, बर्फ के टुकड़े, 4 कप पानी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 चम्मच फूड रंग, आवश्यकतानुसार घी की आवश्यकता होगी.
4/9
Rajasthani Ghevar
सिरप के लिए 1 कप चीनी, 1 कप पानी, टॉपिंग के लिए 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़े चम्मच कटा हुआ पिस्ता, 1 बड़े चम्मच दूध में आधा छोटा चम्मच भिगोए हुए केसर धागे की जरूरत होगी.
5/9
Rajasthani Ghevar
घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग जार लें और उसमें घी डाल दें. इसके बाद बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा और घी डालकर घी मोटा और मलाईदार होने ग्राइंड करें. इसके बाद घी में मैदा डालकर घी के साथ अच्छी तरह से मिला लें.
6/9
Rajasthani Ghevar
अब घी और मैदे के मिश्रण में ठंडा दूध और ठंडा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसके बाद इस बैटर में एक कप और ठंडा पानी डालें और 5 मिनट तक अच्छे से फेंट लें. अब इसमें एक चम्मच नींबू रस डालकर बैटर सारी गांठ खत्म होने तक फेंटना लें. इससे घेवर का बैटर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. अब घेवर को कुछ वक्त के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें.
7/9
Rajasthani Ghevar
अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें. घी खौलने के बाद उसमें 2 बड़े चम्मच बैटर डाल दें. अब बैटर अलग हो जाएगा. अब एक बार फिर तेल से दूर रखकर बीच में पतले स्ट्रीम पर एक बार फिर 2 बड़े चम्मच बैटर डालें. ध्यान रहे बैटर डालते समय बीच में एक छेद रहे. अब गैस की फ्लेम मीडियम पर कर दें और घेवर को गोल्डन ब्राउन होने तक तले लें.
8/9
Rajasthani Ghevar
अब घेवर को तब तक तलना है जब तक कि इसके बबल्स पूरी तरह से गायब ना हो जाएं. इसके बाद इन्हें निकालकर एक अलग बर्तन में रख दें. अब चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी लेकर उसे एक बर्तन में गर्म कर लें.
9/9
Rajasthani Ghevar
चाशनी में एक से आधे तार आने तक इसे उबाल लें और साथ थोड़े पीला फूड कलर डालकर अच्छे मिक्स कर लें. इसके बाद चाशनी में घेवर के ऊपर से बड़े चम्मच के मदत से चारों तरफ से डालें. बस अब आखिर में घेवर कटे हुए और इलायची पाउडर डालकर गार्निश कर लें. अब आपका राजस्थानी घेवर बनकर तैयार है.