Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक के बारे में बताएंगे.
1/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
आज हम आपको राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक को बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक बनाने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में 500 ग्राम गुड़, 500 ग्राम भूनी मूंगफली और 2 चम्मच घी की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें, उसमें घी डालकर गैस स्लो ही रखें. इसके गुड़ डालकर मेल्ट करें और चाशनी बना लें.
4/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
चाशनी को चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें चाशनी को डालकर 5 के बाद चेक करें अगर गुड़ आसानी से टूट जाता है, तो चाशनी परफेक्ट है. अगर खींचकर टूटता है, तो चाशनी को और पकाएं.
5/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
चाशनी के पक जाने के बाद इसमें मूंगफली डालकर मिक्स कर दें और गैस बंद कर दें. अब उसको एक ग्रीस किए हुए प्लेट या किचन सरफेस पर डालकर फैला दें और घी लगे बेलन से पतला-पतला बेल दें.
6/6
Rajasthani Gud Mungfali Ki Gajak
अब घी लगे चाकू से उसमें कट लगा लें. जब गज्जक सूख जाए, तो उसको अलग-अलग कर दें. अब आपका राजस्थानी गुड़ मूंगफली की गजक बनकर तैयार है.