Rajasthani Jodhpuri gatte ki sabzi: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी के बारे में बताएंगे.
1/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
आज हम आपको राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
राजस्थानी जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी बनाने के लिए 1 कप बेसन, 2 कप दही, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 1 चम्मच हींग, स्वाद अनुसार नमक, 2 बड़े चम्मच घी, 8-10 काजू, 1 तेजपत्ता, 1/2 चम्मच जीरा, पानी, 1 चम्मच शाही पनीर मसाला, 2 हरी मिर्च और थोड़ा सा हरी धनिया की जरूरत पड़ेगी.
4/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
सबसे पहले जोधपुरी शाही गट्टे की सब्जी बनाने के लिए एक बाउल में बेसन डालकर उसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हल्दी, चुटकी भर हींग, स्वादानुसार नमक, मेथी पत्ता, थोड़ा सा जीरा, थोड़ा दही मिलाकर उसे आटे की तरह गूंथ लें.
5/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
अब उसके लंबी-लंबी लोई बनाएं और एक कढ़ाई में तीन से चार गिलास पानी गर्म करके उसमें इन गट्टों को उबालने के लिए रख दें. जब गट्टे अच्छे से उबल जाएं तब उसे पानी से निकालकर छोटे गोल टुकड़ों में काट लें. अब उसी पानी में इनको डालकर 1-2 मिनट तक पकने दें.
6/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म कर लें. उसमें काजू को तल के निकाल लें. जीरा, तेजपत्ता, हींग डाल लें. अब उसमें थोड़ी सी हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. अब कटी हुई हरी मिर्च और अदरक कसी हुई डाल दें. इसमें कटे हुए गट्टे और सब मसाले डालकर 1 मिनट तक पकाएं. दही को फेटकर इसमें डाल दें.
7/7
Jodhpuri gatte ki sabzi
अब उबले हुए गट्टे का पानी डालें और इसे लगातार हिलाते हुए पकाएं, ताकि दही एकसार हो जाए. सब्जी पकने के बाद उसमें ऊपर घी छुटने लगेगा. इसका मतलब है सब्जी बन गई है. अब आपकी शाही जोधपुरी गट्टे की सब्जी बनकर तैयार है.