Rajasthan famous food: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी के बारे में बताएंगे.
1/8
kair sangri ki sabzi
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/8
kair sangri ki sabzi
आज हम आपको राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी की रेसिपी बताएंगे.राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/8
kair sangri ki sabzi
राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी बनाने के लिए 1 कप सांगरी, 1/4 कप कैर, 4-5 बड़े चम्मच तेल, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, आवश्यकतानुसार हींग, 3-4 साबुत लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 1.5 छोटी चम्मच धनियां पाउडर, 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटे चम्मच जीरा पाउडर की जरूरत पड़ेगी.
4/8
kair sangri ki sabzi
सबसे पहले कैर और सांगरी को अच्छी तरह से साफ करके 4-5 बार अच्छी तरह से पानी से धो लें और अलग-अलग 8-10 घंटे तक के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद कैर सांगरी को पानी से निकाल लें और 1-2 बार फिर से धो लें.
5/8
kair sangri ki sabzi
इसके बाद भीगे हुए कैर सांगरी को उबालने के लिए कूकर में डाल दें और 2 कप पानी डाल लें. इसके बाद कूकर बंद कर दें. कूकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और कैर सांगरी को धीमी गैस पर 2-3 मिनिट तक उबलने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें.
6/8
kair sangri ki sabzi
कूकर का प्रेशर खत्म होने पर कूकर खोल दें. अब कैर सांगरी उबल कर तैयार है. इसके बाद कैर सांगरी को छ्लनी में डाल कर निकाल लें और इसमें से अतिरिक्त पानी हटा दें. साफ पानी से सब्जी को 1-2 बार और धो लें. अब कैर सांगरी सब्जी बनाने के लिए तैयार है.
7/8
kair sangri ki sabzi
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें. इसके बाद जीरा, हींग डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालें. अब मसाले को थोड़ा सा भूनने के बाद कैर सांगरी डाल दें.
8/8
kair sangri ki sabzi
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डाल दें. अब सब्जी को चलाते हुए 3-4 मिनिट तक पका लें. अब आपकी मशहूर कैर सांगरी की सब्जी बनकर तैयार है. कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.