Rajasthan famous food: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी के बारे में बताएंगे.
1/7
Papad mangodi ki sabzi
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/7
Papad mangodi ki sabzi
आज हम आपको राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/7
Papad mangodi ki sabzi
राजस्थानी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी बनाने के लिए 11.5 कप मूंग दाल की मंगोड़ी, 1 पापड़, 1 कप दही, 2 चम्मच बेसन, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 सूखी लाल मिर्च, 1/4 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 3 चम्मच देसी घी, स्वादानुसार नमक और आवश्यकता अनुसार पानी की आवश्यकता पड़ेगी.
4/7
Papad mangodi ki sabzi
सबसे पहले गैस पर कड़ाही चढ़ा दें. इसके बाद उसमें 2 चमच्च घी डाल दें. अब पापड़ को छोटे टुकड़ो में तोड़ लें और इस घी में तल कर निकाल लें.
5/7
Papad mangodi ki sabzi
अब इसी घी में मंगोड़ी डाल कर धीमी आंच पर चलाते हुए गुलाबी होने तक भून लें. फिर 1 गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर ढक कर छोड़ दें. इसके बाद 10 मिनट के बाद इसे हाथों से दबाकर चेक करें अगर मंगोड़ी टूट जाए तो यह पक चुकी है.
6/7
Papad mangodi ki sabzi
अब दही को एक कटोरे में छान लें और उसमें 2 कप पानी डाले दें. इसके बाद 2 चम्मच बेसन डाले दें. नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी से मिक्स करें और इसे पकी मंगोड़ी में डालकर तेज आंच पर चलाते हुए 15 मिनट तक पका लें. अब इसमें तला पापड़ मिक्स कर दें.
7/7
Papad mangodi ki sabzi
अगर गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिक्स करके 2 मिनट और पका लें. इसके बाद गैस को बंद कर दें. अब तड़का लगाने के लिए एक पेन ले लें और इसमें 1 चमच्च घी डाले दें. हींग, जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल लें. अब लाल मिर्च पाउडर डालकर मंगोड़ी के ऊपर डाल दें. अब आपकी पापड़ मंगोड़ी की सब्जी बनकर तैयार है.