Rajasthani Til Gud ke Laddu: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू के बारे में बताएंगे.
1/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं.
2/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
आज हम आपको राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं.
3/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
राजस्थानी तिल गुड़ के लड्डू बनाने के लिए 250 ग्राम सफेद तिल, 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़, स्वाद अनुसार इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी की आवश्यकता होगी.
4/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
सबसे पहले एक कढ़ाई में बिना घी डाले तिल को मध्यम आंच पर खुशबू आने तक भून लें. इस प्रक्रिया में लगभग 7-8 मिनट का समय लगेगा. जब तिल भुन जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें और गुड़ को कद्दूकस कर लें.
5/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
जब तिल ठंडा हो जाए तब गुड़ और तिल को ग्राइंडर में डालकर आराम-आराम से रोक-रोककर पीस लें. तिल और गुड़ को पिसते समय थोड़ा दरदरा ही रखें. तिल और गुड़ को पिसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें और इसमें पिघला हुआ घी डालकर मिला दें.
6/6
Rajasthani Til Gud ke Laddu
अब इस मिश्रण को आपस में इकट्ठा करके इसमें हरी इलायची पाउडर मिला दें. इसके बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाकर थाली में रख लें. अब राजस्थानी तिल और गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार है.