Rajasthani famous food: आज हम आपको मारवाड़ी लहसुन का अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में दमदार होता है. ये मारवाड़ी थाली का खास हिस्सा है.
1/6
marwari Lahsun ka achar
मारवाड़ी लहसुन का अचार बनाने के लिए आपको छिले हुए लहसुन छिले की कली, सरसों का तेल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी दाना, हींग, अमचूर पाउडर, नमक, राई चाहिए होगी.
2/6
marwari Lahsun ka achar
सबसे पहले आप लहसुन को छीलकर अच्छी तरह धोकर सूखा लें. इसके बाद कड़ाही में हल्का सा तेल डालें और उसमें सौंफ, मेथी दाना और राई डालकर हल्का सुनहरा भूनें. फिर इसको ठंडा कर लें.
3/6
marwari Lahsun ka achar
इसके बदा भुने हुए सौंफ, मेथी और राई को दरदरा पीस लें. फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अमचूर पाउडर और नमक मिला लें. इसके बाद कड़ाही में बचा हुए तेल मध्यम आंच पर गर्म करें और फिर उसे ठंडा होने दें.
4/6
marwari Lahsun ka achar
फिर एक साफ और सूखे जार में लहसुन डालें और उसके ऊपर मसाले का मिश्रण डाल दें. इसके बाद गर्म तेल धीरे-धीरे डालते जाएं ताकि लहसुन पूरी तरह तेल में डूब जाए.
5/6
marwari Lahsun ka achar
सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और जार का ढक्कन कसकर बंद कर दें. इस अचार को कम से कम 7-10 दिन धूप में रखें, जिससे ये पक जाए.
6/6
marwari Lahsun ka achar
अचार बनाते हुए ध्यान रखें कि तेल पूरी तरह से अच्छा और गर्म हो, जिससे अचार लंबे समय तक खराब न हो. अचार में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए.