Rajasthan Recipes: राजस्थान में कई तरह से हरी मिर्च खाई जाती है. जैसे कोई अचार खाता है तो कोई इसक सब्जी खाना पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मारवाड़ी हरी मिर्च और मलाई की सब्जी बताने जा रहे हैं.
1/7
Rajasthan Recipes
अगर आप भी रोज-रोज की सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको मारवाड़ी हरी मिर्च और मलाई की सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी पंसद आएगी.
2/7
Rajasthan Recipes
मारवाड़ी हरी मिर्च और मलाई की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहल आप कम तीखी वाली हरी मिर्च लें. इसके बाद मिर्ची को किसी कूटनी में डालकर दरदरा कूटें.
3/7
Rajasthan Recipes
इसके बाद एक पैन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें. फिर घी गर्म होने पर आधा चम्मच सरसों, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, एक चौथाई कलौंजी और एक चौथाई चम्मच हींग डाल दें और इनको अच्छे से पका लें.
4/7
Rajasthan Recipes
फिर सब्जी में 2 चम्मच अदरक लहसुन को कूटकर डाल दें. इसके बाद लहसुन भुन जाए तब इसमें कुटी हुई हरी मिर्च डाल दें.
5/7
Rajasthan Recipes
फिर सब्जी में नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें. अगर आप चाहें तो थोड़ा गरम मसाला डाल सकते हैं. मिर्च को कम आंच पर 7-8 मिनट भूनें.
6/7
Rajasthan Recipes
इसके बाद ध्यान रखें कि जितनी आपने मिर्च ली हैं, उसमें उतनी ही मलाई डालकर मिक्स करें. मलाई को अच्छी तरह मिक्स कर दें और 5-6 मिनट के लिए पका लें. लीजिए हरी मिर्च और मलाई की सब्जी तैयार है. फिर सब्जी को बारीक हरा धनिया डालकर परोसें.
7/7
Rajasthan Recipes
मारवाड़ी हरी मिर्च और मलाई की सब्जी आप रोटी, पराठा या पूरी किसी के भी साथ खा सकते हैं. अगर आपने एक बार ये सब्जी बनाकर खा ली तो आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे.