Rajasthani Ker Sangri Recipe: राजस्थान की पहचान मानी जाने वाली केर-सांगरी की सब्जी आज सिर्फ स्वाद या परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेजड़ी बचाओ आंदोलन से भी गहराई से जुड़ गई है. खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में चल रहे आंदोलनों के बीच केर-सांगरी एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि यह सब्जी सीधे तौर पर खेजड़ी के अस्तित्व पर निर्भर करती है.
1/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
Rajasthani Ker Sangri Recipe: केर-सांगरी राजस्थान के रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों की देन है. केर एक झाड़ीदार पौधा होता है, जबकि सांगरी खेजड़ी के पेड़ की फलियां होती हैं. खेजड़ी को मरुधरा की जीवनरेखा कहा जाता है और सांगरी इसी पेड़ से प्राप्त होती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर और चूरू जैसे इलाकों में यह पारंपरिक रूप से उगाई और संग्रहित की जाती है. यही कारण है कि खेजड़ी की कटाई का सीधा असर केर-सांगरी की उपलब्धता और इससे जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ता है.
2/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
केर सांगरी राजस्थान की पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट सब्जी है, जो बिना प्याज-टमाटर के बनाई जाती है. सबसे पहले सूखी केर और सांगरी को अलग-अलग 6-8 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इन्हें अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें, ताकि कड़वापन निकल जाए, फिर पानी निथार दें.
3/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
अब कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें हींग और जीरा डालें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब उबली हुई केर-सांगरी कढ़ाही में डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें.
4/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें. मसालों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर पकाएं. अब इसमें थोड़ा सा फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. दही सब्जी को हल्का खट्टापन और खास स्वाद देता है.
5/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
अंत में अमचूर पाउडर डालकर सब्जी को धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाएं. तैयार केर सांगरी की सब्जी को गरम-गरम बाजरे की रोटी, दाल-बाटी या घी लगी चपाती के साथ परोसें. यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
6/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
केर-सांगरी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है और लंबे समय तक ऊर्जा देती है. रेगिस्तानी इलाकों में रहने वाले लोग इसे कम पानी में उगने वाली पोषक सब्जी मानते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी जीवन का सहारा बनती है.
7/7
Rajasthani Ker Sangri Recipe
आज जब राजस्थान में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज हो रहा है, तब केर-सांगरी उसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है. खेजड़ी कटेगी तो सांगरी नहीं होगी और सांगरी नहीं होगी तो यह पारंपरिक सब्जी भी खत्म हो जाएगी. यही वजह है कि आंदोलनकारी कह रहे हैं कि खेजड़ी सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि संस्कृति, भोजन और रोजगार की जड़ है.