Rajasthan famous Dish: राजस्थानी लापसी एक पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक मीठा व्यंजन है, जिसे दलिया, घी और गुड़ के मेल से बनाया जाता है. घी में भुने दलिए को गर्म पानी में पकाकर, नरम होने पर गुड़ और मेवे मिलाए जाते हैं. यह रसीला और शाही व्यंजन खास मौकों के लिए बेहतरीन है.
1/7
राजस्थान अपनी मेहमाननवाजी के साथ-साथ अपने जायकेदार व्यंजनों के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है.यहां के खान-पान में मरूस्थल की सोंधी खुशबू और परंपराओं का अनूठा संगम मिलता है.इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है राजस्थानी लापसी, जिसे हर खास मौके पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. अगर आप भी घर पर कुछ मीठा और शाही ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है.
2/7
राजस्थानी लापसी (दलिया लापसी) न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. गुड़ और घी का मेल इसे एक खास रसीलापन देता है, जिसे एक बार खाने के बाद आपका मन बार-बार खाने को करेगा.
3/7
आवश्यक सामग्री बनाने के लिए लापसी दलिया (बारीक) 1 कप, देशी घी 1/3 कप, गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) 1 कप, पानी 3 कप, इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, मेवे में काजू, बादाम, किशमिश और नारियल (कटे हुए), लौंग/दालचीनी 2-3 (वैकल्पिक) आदि.
4/7
सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या कुकर में घी गर्म करें. इसमें लापसी का दलिया डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि यह गहरा सुनहरा न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे.दलिया भुनने के बाद, इसमें 3 कप गर्म पानी सावधानी से मिलाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक दलिया सारा पानी सोख न ले और पूरी तरह नरम न हो जाए. (कुकर में 2-3 सीटी में दलिया पक जाता है).
5/7
हमेशा याद रखें कि गुड़ तभी डालें जब दलिया पूरी तरह नरम हो जाए, वरना दलिया कच्चा रह सकता है. दलिया पकाते समय हमेशा गर्म पानी का ही उपयोग करें, इससे लापसी खिली-खिली बनती है.
6/7
जब दलिया अच्छे से पक जाए, तभी इसमें गुड़ या गुड़ का पानी डालें. साथ ही इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे भी मिला दें. अब आंच धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक पकाएं. जब लापसी किनारों से घी छोड़ने लगे और गुड़ पूरी तरह मिल जाए, तब गैस बंद कर दें.
7/7
बनने के बाद गरमा-गरम स्वादिष्ट लापसी को मेवों से सजाकर परोसें. खाते ही आपको मजा आ जाएगा.