Rajasthani famous food: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के एक मशहूर व्यंजन के बारे में बताएंगे.
1/7
Rajasthani Mohanthal
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के एक मशहूर व्यंजन के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
2/7
Rajasthani Mohanthal
आज हम आपको राजस्थानी मोहनथाल की रेसिपी बताएंगे. मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले हम कुछ सामानों की आवश्यकता पड़ेगी. चलिए आइए मोहनथाल बनाने की विधि जानते हैं.
3/7
Rajasthani Mohanthal
सबसे पहले 2 कप बेसन, 4 टीस्पून दूध, 4 टीस्पून घी, 1 कप घी, चाशनी के लिए, 1 कप चीनी, 1/3 कप पानी, 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर, 8 केसर पत्ती, आवश्यकतानुसार बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए.
4/7
Rajasthani Mohanthal
बेसन को छानकर उसमें 4 टेबलस्पून दूध मिलाकर दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स करके रख दें. बेसन को हमें 20 मिनट के लिए रखना है, जिससे उसमें रवा बन जाए. इसके बाद 20 मिनट बाद बेसन को छलनी से छान लें. छलनी से छानना जरूरी है.
5/7
Rajasthani Mohanthal
कढ़ाई में 1 कप घी डालकर उसमें बेसन डाल दें और उसे मीडियम गैस सुनहरा करके भून लें. जब तक बेसन ठंडा हो तब तक चाशनी बना लें. एक फ्राई पैन में चीनी व पानी डालकर उसमें इलायची पाउडर डालकर व केसरपत्ती डालकर 2 तारकी चाशनी बना लें.
6/7
Rajasthani Mohanthal
अब भूने हुए बेसन में धीरे-धीरे करके चाशनी डाल दें और बेसन को अच्छे से मिक्स करते रहें. बेसन मिक्स करते-करते कढ़ाई छोड़ दें. इसके बाद उसे प्लेट में या बाउल में जमने रख दें.
7/7
Rajasthani Mohanthal
थोड़े से ड्राई फ्रूट अंदर मिला दें और थोड़े से ऊपर लगा दे. अगर आपको बैटर सूखा लगे, तो उसमें दो-तीन चम्मच दूध भी मिला सकते हैं. फिर उसे जमा सकते हैं. अब उसे 2 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें फिर उसके पीस काट कर सर्व करें.