राजस्थान के दौसा जिले के महवा-राजगढ़ हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बजट जारी कर दिया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने लगभग 50 किलोमीटर लंबे महवा-मंडावर-राजगढ़ हाईवे को चार लेन में बनाने के लिए 862.22 करोड़ रुपये का बजट पास किया है.
1/7
Rajasthan Government Project
महवा-मंडावर-राजगढ़ (NH-921) मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 862.22 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के फोरलेन बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगा.
2/7
Rajasthan Government Project
यह परियोजना राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के महवा-मंडावर-राजगढ़ सेक्शन पर लागू होगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएच-21 से जुड़ी इस सड़क परियोजना में बाइपास, फ्लाईओवर और री-अलाइनमेंट जैसे काम होने हैं. इससे लोगों को काफी फायदा होगा.
3/7
Rajasthan Government Project
इसकी शुरुआत महवा बाईपास के पास एनएच-21 के जंक्शन से की जाएगी, जो कोठी नारायणपुर के पास राज्य राजमार्ग-25 तक पहुंचेगी. इसके तहत एनएच-921 के जंक्शन के पास एनएच-21 पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा.
4/7
Rajasthan Government Project
इसके अलावा कुल 11.25 किलोमीटर लंबाई के तीन बाइपास भी बनाए जाएंगी, जिनमें महवा बाइपास (4.80 किमी), मंडावर बाइपास (3.99 किमी) और गढ़ी सवाईराम बाइपास (2.45 किमी) शामिल हैं.
5/7
Rajasthan Government Project
इस फोरलेन हाईवे के बनने से अलवर से करौली, कैला देवी और राजगढ़ से भरतपुर की दूरी कम हो जाएगी. वहीं, इस हाईवे पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिससे महवा, मंडावर और राजगढ़ के लोग आसानी से दिल्ली और गुजरात पहुंच जाएंगे.
6/7
Rajasthan Government Project
इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने के लिए परियोजना में तीन बाईपास और फ्लाईओवर शामिल हैं, जिसमें मंडावर और गढ़ी सवाईराम में बाईपास, मंडावर में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनने से ट्रेन के समय लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही माचरी मोड़ पर 1.45 किमी का री-अलाइनमेंट किया जाएगा.
7/7
Rajasthan Government Project
यह रास्ता करौली के कैला देवी मंदिर और भरतपुर के धार्मिक स्थलों को जुड़ता है. सड़क चौड़ी होने से भक्तों और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आर्थिक फायदे होंगे. (यह फोटोज AI द्वारा बनाई गई हैं)