Rajsamand News: राजसमंद का केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड खस्ताहाल है, छत का प्लास्टर गिर रहा है, जिससे यात्रियों को खतरा है. प्रशासन को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
1/5
केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड
राजस्थान के राजसमंद का केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड आज यात्रियों के लिए एक खतरे का घर बन चुका है. बस स्टैंड की खस्ताहाल इमारत कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.
2/5
भय के साये में यात्री, गिर रहा है प्लास्टर
बस स्टैंड की इमारत की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह से छत का प्लास्टर गिर रहा है, और अब तो पूरी छत गिरने की भी आशंका जताई जा रही है. यात्री डर के साये में बस का इंतजार कर रहे हैं.
3/5
आने-जाने पर रोक
हालांकि, डिपो के मुख्य प्रबंधक पूर्णेंदु शर्मा ने इस गंभीर स्थिति को स्वीकार करते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चेतावनी वाले नोटिस लगा दिए गए हैं. जहां खतरा ज्यादा है, वहां बैरिकेड लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.
4/5
प्रशासन को दी गई है जानकारी
मुख्य प्रबंधक शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को दे दी है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह के बड़े हादसे को रोका जा सके.
5/5
गंभीर मुद्दा
अब सवाल यह है कि क्या राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम इस गंभीर मुद्दे पर हादसे से पहले कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी काम कछुए की चाल से चलता है और उन्हें किसी त्वरित कार्रवाई की उम्मीद नहीं है. यह देखना बाकी है कि प्रशासन कब तक आंखें मूंदे बैठा रहता है और क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सिस्टम जागेगा.