Rajsamand News: राजस्थान में राजसमंद जिले की कांग्रेस पार्टी की खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. इस खींचतान की वजह हाल ही में बनाए गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष को बताया जा रहा है. राजसमंद जिले में बनाए गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का लगतार विरोध देखने को मिल रहा है.
1/5
rajasthan congress
Rajsamand News: राजसमंद की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बता दें कि राजसमंद जिले की कांग्रेस पार्टी की खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. इस खींचतान की वजह हाल ही में बनाए गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष को बताया जा रहा है. राजसमंद जिले में बनाए गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का लगतार विरोध देखने को मिल रहा है.
2/5
rajasthan congress
बता दें कि कुछ दिन पूर्व उदयपुर में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था, तो वहीं अब जयपुर में भी कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर विरोध जताया गया.
3/5
rajasthan congress
राजसमंद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व राजसमंद से करीब 100 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे. जहां पर इन सभी कांग्रेसियों ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राजमसंद कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी दामोदर गुर्जर से भी मुलाकात करते हुए अपनी अपनी पीड़ा बताई.
4/5
rajasthan congress
बताया कि कांग्रेस पार्टी ने राजसमंद में एक ही समाज के दो जिलाध्यक्ष बनाए हुए हैं. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. ऐसे में सभी ने एक और अन्य समाज से कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाने की बात कही.
5/5
rajasthan congress
मुलाकात के दौरान राजसमंद से जयपुर पहुंचे कांग्रेसियों को कांग्रेस के आला नेताओं ने आश्वस्त किया कि जल्द इस गंभीर मुद्दे पर विचार किया जाएगा.