Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में बीते दो दिनों से लगातार भरी बारिश हो रही है. ऐसे में यहां फुलसागर तालाब की पाल के टूटने का खतरा, जिसके चलते कभी भी बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. ऐसे में कई गांव खाली करवाए जा रहे हैं.
1/7
Rajsamand News
राजस्थान के राजसमंद जिले में दो दिन से भारी बारिश के चलते भीम में कुकरखेड़ा पंचायत के फुलसागर तालाब की पाल के टूटने का खतरा मंडराने पर पुलिस, प्रशासन शनिवार शाम को ही मौके पर पहुंच गया और चार गांव खाली करवा दिए.
2/7
Rajsamand News
साथ ही सिंचाई विभाग, एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीम मौके पर पहुंच गई. संभावित प्रभावित गांवो से 610 लोगों को वैकल्पिक तौर पर सरकारी स्कूलों व अन्य भवनों में शिफ्ट किया है. मिट्टी के कट्टे डालकर पाल को मजबूत कर दिया और बारिश रुकने से फिलहाल खतरा टल गया है.
3/7
Rajsamand News
एतियातन प्रशासन मौके पर तैनात है और लोगों से समझाइश जारी है. भीम तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि बरार, कुकरखेड़ा क्षेत्र में दो दिन की भारी बारिश के चलते ओवरफ्लो बड़ा तालाब पर तीन फीट की चादर चलने लगी और ताल का स्टेट हाइवे भी जलमग्न हो गया.
4/7
Rajsamand News
साथ ही पानी की तेज होने से कुकरखेड़ा पंचायत के कालेटरा गांव में स्थित फुलसागर तालाब लबालब होकर ओवरफ्लो हो गया. साथ ही एक जगह तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ भीम थाने में दी गई.
5/7
Rajsamand News
इस पर भीम थाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे और तालाब फुटने का खतरा होने से कई गांवों के डूबने का खतरे को लेकर प्रशासन को अवगत कराया.
6/7
Rajsamand News
इस पर राजसमंद से अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, भीम तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार पन्नासिंह रावत, डीएसपी पारस चैधरी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता मानसिंह, कुकरखेड़ा प्रशासक ख्यालीदेवी रावत, पूर्व सरपंच घीसुलाल के साथ एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गए.
7/7
Rajsamand News
साथ ही तालाब फुटने से संभावित खतरे को देखते हुए आपातो का बाड़िया, ओडिया, मोडा काकर, गोमा का बाड़िया में घर घर जाकर लोगों को अलर्ट कर दिया और पानी के खतरे को देखते हुए सरकारी स्कूल, सामुदायिक भवन, अन्य घरों व एक ग्रेनाइट खदान में वैकल्पिक तौर पर शिफ्ट किया गया.