Rajasthan News: जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी, तो वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन का खास तोहफा भी दिया.
1/7
जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन – आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पूरे प्रदेश से करीब 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनें वर्चुअली जुड़ीं और 1300 बहने ऑडिटोरियम में मौजूद रही. सभी बहनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी.
2/7
मुख्यमंत्री ने सभी 1.21 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में 501 रुपये ट्रांसफर कर उन्हें राखी का तोहफा दिया. साथ ही महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज में फ्री यात्रा की घोषणा की.
3/7
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और राज्यमंत्री मंजू बाघमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधकर उन्हें अपना बड़ा भाई माना. इस अनमोल पल ने राजस्थान की राजनीति में रिश्तों की एक नई झलक दिखी. मुख्यमंत्री ने भी बहन दीया कुमारी और डॉ मंजू बाघमार को शगुन स्वरूप तोहफा देकर परंपरा को निभाया. दिया कुमारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी को अपना बड़ा भाई मानती हूं. आज उन्होंने जो सम्मान आंगनबाड़ी बहनों को दिया है, वो पहले कभी नहीं हुआ.
4/7
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को ‘पोषण शपथ’ भी दिलाई और कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की मेहनत से ही हर घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचती हैं. ये केवल रक्षाबंधन नहीं, आत्मसम्मान का पर्व है. गांव-ढाणी की ये बहनें मां की तरह सेवा करती हैं. आपका भाई हमेशा आपके साथ है.
5/7
सीएम ने कहा कि राज्य में 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं और 2000 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, बैठने और खेल-कूद की सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिसके लिए अलग से बजट दिया गया है.
6/7
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. हाल ही के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में दो साल में 10% की बढ़ोतरी की गई है. बेटी के जन्म पर डेढ़ लाख रुपए की सेविंग योजना ''लाडो प्रोत्साहन योजना'' शुरू की गई है. इसके साथ ही 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए हैं और पुराने भवनों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. साथ ही डॉ मंजू बाघमार ने आज के कार्यक्रम को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया.
7/7
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को ‘बहन’ कहकर संबोधित किया और कहा कि सरकार उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगी. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री मंजू बाघमार, विभागीय शासन सचिव महेंद्र सोनी और आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत भी मौजूद रहे.