RAS Mukta Rao: मृतक भरत कुमार सैनी के परिजन डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मिले, सुसाइड मामले पर हुई चर्चा

RAS Mukta Rao Case: पिछले महीने जयपुर से आई सनसनीखेज खबर ने सबके होश उड़ा दिए थे. जब एक आर्किटेक्ट ने हाईराइज बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी. सुसाइड करने से पहले मृतक द्वारा छोड़े गए नोट में आरएएस अधिकारी मुक्ता राव पर जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगा था. आइए जानते हैं अब तक इस पूरे मामले में क्या क्या हुआ.

1/5

डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मिले मृतक के परिजन

डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मिले मृतक के परिजन1/5
11 मई 2025 को मृतक भरत कुमार सैनी के परिजन राजस्थान सरकार में कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मिले हैं. मुलाकात में परिजन भरत कुमार सैनी के सुसाइड मामले में चर्चा भी की. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.
2/5

भरत कुमार सैनी

भरत कुमार सैनी2/5
19 अप्रैल को जयपुर के हाईराइज बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आर्किटेक्ट भरत कुमार सैनी ने अपनी जान दे दी. भरत ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था. जिसके अंदर भरत ने अपने इस फैसले को लेने का जिम्मेदार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और उनके पति को ठहराया था.