Rising Rajasthan 2025: जयपुर में ज़ी राजस्थान का राइजिंग राजस्थान अवसर और चुनौतियां 2025 कार्यक्रम आयोजित हुआ. डिप्टी सीएम दिया कुमारी व मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
1/7
राइजिंग राजस्थान 2025
जयपुर में शनिवार को ज़ी राजस्थान द्वारा आयोजित 'राइजिंग राजस्थान: अवसर और चुनौतियां-2025' कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ.
2/7
जयपुर में हुआ ज़ी राजस्थान का विशेष आयोजन
इस कार्यक्रम में राज्य की डिप्टी सीएम दिया कुमारी और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की.
3/7
मनोहर थाना हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत बेहद संवेदनशील माहौल में हुई. दोनों मंत्रियों ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की.
4/7
विजय दिवस पर कारगिल शहीदों को किया नमन
इस दौरान कार्यक्रम में देश के लिए बलिदान देने वाले कारगिल के वीर शहीदों को भी याद किया गया. डिप्टी सीएम दिया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंच से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया.
5/7
सरकार के रोडमैप और विकास योजनाओं पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के आगामी विकास रोडमैप पर भी विस्तार से चर्चा हुई. डिप्टी सीएम दिया कुमारी और उद्योग मंत्री राठौड़ ने इस संबंध में जानकारी दी.
6/7
ज़ी मीडिया की पत्रकारिता की सराहना
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ज़ी मीडिया की निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता की खुले दिल से तारीफ की.
7/7
जन संवाद का सशक्त माध्यम बना कार्यक्रम
'राइजिंग राजस्थान 2025' कार्यक्रम जन संवाद का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा, जहां नीतिगत फैसलों से लेकर सामाजिक मुद्दों तक पर खुलकर चर्चा हुई