Royal Destination Wedding in Rajasthan: आने वाली 1 नवंबर को देवउठनी एकदशी से शादी की सीजन फिर से शुरू होने वाली हैं. शादी लाइफ का सबसे खूबसूरत दिन होता है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जगह बताने जा रहे हैं.
1/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के भारत में टॉप पर माना जाता है. राजस्थान के सवाई माधोपुर, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अलवर आदि जगहों पर अपनी शादी को खास और शाही बना सकते हैं. ये जगह लोगों की पहली पसंद होती हैं.
2/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
शाही शादी के लिए आप जोधपुर के उम्मेद भवन को चुन सकते हैं. ये जगह लंबे समय से बड़ी शादियों की मेजबानी कर रहा है. यहां पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के शादी की थी. इसके अलावा जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस के अलावा यहां के कई शाही होटल्स को भी अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं.
3/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
रॉयल वेडिंग के लिए आप झीलों के शहर उदयपुर को भी चुन सकते हैं. यहां कई सेलेब्स की वेडिंग हो चुकी है. यहां का देवीगढ़ किला एक शानदार महल है, जो शाही युग की सैर करवाता है. यहां आप अपनी रॉयल शादी का प्लान कर सकते है. इसके अलावा आप यहां के लेक पैलेस को भी चुन सकते हैं.
4/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
जयपुर भी डेस्टिनेस्टिव वेडिंग के लिए एक बेस्ट जगह है. जयपुर का 500 साल पुराना मुन्दोता किला और महल भी शाही शादियों के जाने जाते हैं. मुन्दोता फोर्ट अरावली रेंज के टॉप पर स्थित है, जिसे शाही शादी के लिए चुना जाता है.
5/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
नीमराना किला पैलेस राजस्थान के अलवर में है, जो एक हेरिटेज होटल है. अगर आप कम मेहमानों वाली शादी चाहते हैं, तो ये जगह बेस्ट है. यह हेरिटेज होटल डेस्टिनेशनस वेडिंग करने के लिए सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक माना जाता है.
6/6
Royal Destination Wedding in Rajasthan
अगर आप रेतीले जगह के बीचों बीच वेडिंग करना चाहते हैं. जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस एक बेस्ट जगह है. 62 सुइट्स, 18 पैलेस रूम, और 16 ग्रैंड हेरिटेज रूम के साथ इस पैलेस में गेस्ट के रुकने के लिए काफी जगह है.