भरतपुर की इस शादी में नाना-मामा ने भरा 1 करोड़ 21 लाख का भात, कैश देख चौंधिया गई लोगों की आंखें

Published: Dec 12, 2025, 10:14 AM|Updated: Dec 12, 2025, 10:14 AM

Bharatpur Myra News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना इलाके में इन दिनों एक शादी खूब चर्चा में है. वजह है- दूल्हे प्रवीण को उसके मामा और नाना की ओर से दिया गया 1 करोड़ 21 लाख 101 रुपये का भात, जिसे देखने और सुनने के लिए पूरे क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बन गया. बयाना में यह पहला मामला माना जा रहा है, जहां भात की रस्म के दौरान इतनी बड़ी नकद राशि भेंट की गई है.