RSSB Exam Dress Code: राजस्थान में परीक्षार्थियों के लिए बड़ा बदलाव, नया ड्रेस कॉड लागू, जींस-जैकेट पर प्रतिबंध

RSSB Exam Dress Code: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक अजीबोगरीब ड्रेस कोड जारी किया गया है. इस नए नियम के अनुसार, परीक्षार्थी अब एग्जाम हॉल में जींस और जैकेट नहीं पहन सकते हैं. यह निर्णय परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव है, और उन्हें अब अपने परिधानों का चयन सावधानी से करना होगा.

1/5

 1/5

कर्मचारी चयन बोर्ड का मानना है कि नए ड्रेस कोड की व्यवस्था छात्रों के हित में की गई है, जिससे भर्ती परीक्षाओं में धांधली को रोका जा सके. इसीलिए, बोर्ड ने दिसंबर 2024 में सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के लिए परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड बनाया था, जिसमें इसी तरह की व्यवस्था की गई थी. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज ने इस ड्रेस कोड के बारे में जानकारी दी, लेकिन लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

2/5

 2/5

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि मेटल जिप वाले कपड़ों के कारण नकल माफिया इसका फायदा उठा रहे थे. उन्होंने कहा कि नए ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुष परीक्षार्थी कुर्ता पायजामा या कपड़े के पैंट शर्ट पहनकर आएंगे, जिससे फ्रिस्किंग में आसानी होगी. इसी तरह, महिला परीक्षार्थी अगर साड़ी और सलवार सूट में आती हैं तो फिर फ्रिस्किंग में दिक्कत नहीं होगी. यह नए ड्रेस कोड से परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी.