Rajasthan Monsoon Palace: राजस्थान के इस किले पर गिरती है बारिश की पहली बूंद, मानसून में घूमने के लिए तो लाजवाब है ये स्पॉट...

Edited byAnsh RajUpdated byAnsh Raj
Published: Jun 05, 2025, 12:16 PM|Updated: Jun 05, 2025, 12:16 PM

Rajasthan Monsoon Palace: राजस्थान अपने विशाल और आकर्षक महलों के लिए प्रसिद्ध है, जो देशभर में अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाते हैं. इनमें से एक प्रमुख पर्यटन स्थल है सज्जनगढ़ पैलेस, जिसे मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है. यह महल अपनी विशिष्ट वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. सज्जनगढ़ पैलेस न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और इतिहास का अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करता है.