सवाई माधोपुर में टपकती छतें, दरकती दीवारें देख ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Sawai Madhopur News: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने के हादसे के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. ऐसे में सवाई माधोपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की खस्ताहाल इमारत को देख गांव वालों ने उस पर ताला जड़ दिया. 
 

1/6

Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News1/6
सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा तहसील के बन्देडिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय की खस्ताहाल इमारत को लेकर विद्यालय पर ताला जड़ दिया.
2/6

Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News2/6
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि उसमें बच्चों का पढ़ना खतरे से खाली नहीं है. छत से प्लास्टर गिरना, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें और हर बारिश में टपकती छतें अब गांववालों के सब्र का बांध तोड़ चुकी हैं.