Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी को कैसे लगाएं अर्जी, कोटि-कोटि मुरादें हो जाएंगी पूरी

Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उनकी आस्था और विश्वास को दर्शाती है. बाबा खाटू श्याम जी को हारे का सहारा माना जाता है, और उनकी कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खाटू श्याम जी के दरबार में अरदास लगाने के लिए भक्तों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ आना होता है. आइए जानते हैं खाटू श्याम जी को अरदास लगाने का सही तरीका और उनके दरबार में अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए क्या करना होता है.

1/5

Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji1/5
भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को अपने शीश का दान करने के बदले में यह आशीर्वाद दिया था कि कलयुग में उन्हें उनके नाम से पूजा जाएगा और वे विशेष प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे. तभी से बर्बरीक को खाटू श्याम के नाम से जाना जाता है और उनकी पूजा की जाती है.
2/5

Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji2/5
बाबा खाटू श्याम जी के चरणों में अरदास लगाने के लिए सबसे पहले एक लाल रंग का पैन, सूखा नारियल और एक लाल रंग का धागा खरीदें. इसके बाद घर के पूजा स्थान पर बैठकर लाल पैन से एक नए पेज पर अपनी मनोकामना लिखें. फिर इस पेज को लेकर खाटू श्याम जी मंदिर जाएं और उनकी उपस्थिति में अपनी अरदास पूरी श्रद्धा से लगाएं.