Photos: बारिश से ओवरफ्लो हुआ सीकर का रायपुर बांध, जान जोखिम में डालकर एंजॉय करने पहुंचे लोग

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 07, 2025, 10:13 AM|Updated: Sep 07, 2025, 10:13 AM

Sikar News: नीमकाथाना में लगातार बारिश के चलते बांध लबालब भर गए हैं. गणेश्वर गांव की सालावाली नदी पर स्थित एनीकट बांध की कच्ची पाल टूट गई, जिससे पानी तेज़ी से नदी-नालों और किसानों के खेतों में बहा, जिससे नुकसान हुआ. रायपुर बांध भी ओवरफ्लो हो गया और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आवक बढ़ गई. सात साल बाद बांध का गेज 14 फीट तक पहुंचा है.