Sikar Weather Update: राजस्थान के सीकर जिले में मावठ का दौर जोरों पर है. रींगस उपखंड के सरगोठ और सीमारला जागीर गांवों में अचानक ओलावृष्टि हुई, जहां चने के आकार के बड़े-बड़े ओले गिरे. इससे खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
1/7
Sikar Weather Update
किसान ओलों से प्रभावित खेतों का जायजा लेने में जुटे हैं और चिंतित नजर आ रहे हैं. हालांकि, सामान्य मावठ की बारिश से अधिकांश किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि यह गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है.
2/7
Sikar Weather Update
रींगस उपखंड में देर रात से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम में अचानक बदलाव से ठिठुरन बढ़ गई. सरगोठ और सीमारला जागीर में ओलावृष्टि के दौरान चने के आकार के ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं.
3/7
Sikar Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार रींगस तहसील में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. किसानों का कहना है कि यदि ओलावृष्टि का सिलसिला रुक जाता है तो यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी, लेकिन ओले जारी रहे तो नुकसान बढ़ सकता है.
4/7
Sikar Weather Update
सीकर शहर और पूरे जिले में देर रात से बारिश हुई, जिससे सर्दी का असर और गहरा हो गया. मौसम विभाग के अनुसार जिले में औसतन 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. फतेहपुर अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पहले के दिनों से थोड़ा अधिक है. कल दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ गया. मौसम विभाग ने इस सीजन की पहली मावठ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
5/7
Sikar Weather Update
अजीतगढ़ क्षेत्र में अल सुबह से तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगातार जारी है. काले बादलों से घिरे आसमान और लगातार बरसात ने इलाके को सराबोर कर दिया. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है.
6/7
Sikar Weather Update
ग्रामीण इलाकों में मावठ की यह बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे किसानों को राहत मिली है. हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई. बाजारों में भीड़ कम नजर आई और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे.
7/7
Sikar Weather Update
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और ठंड जारी रहने की संभावना जताई है. लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सर्दी से बचाव के उपाय करने और सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसानों को सलाह दी जा रही है कि ओलावृष्टि प्रभावित खेतों का तुरंत आकलन करवाएं ताकि संभावित नुकसान की भरपाई के लिए दावा दर्ज कराया जा सके.