SIR New Update Rajasthan: राजस्थान में मतदाताओं को मिली बड़ी राहत, बढ़ी SIR की तारीख

Edited bySandhya Yadav
Published: Jan 16, 2026, 10:47 AM|Updated: Jan 16, 2026, 10:47 AM

SIR New Update Rajasthan: राजस्थान की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नया अपडेट जारी किया है. जिन मतदाताओं का नाम एसआईआर की सूची में शामिल नहीं है, उन्हें अब भी आपत्ति दर्ज कराने और जरूरी सुधार कराने का अवसर मिलेगा. चुनाव आयोग ने राजस्थान में एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस नए आदेश में पुदुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल को भी शामिल किया गया है.