अंबानी बहुओं से बॉलीवुड की दुल्हनों तक, सबकी पहली पसंद क्यों है राजस्थान के सोजत की मेहंदी? जानिए खासियतें

Rajasthani Sojat Mehndi: राजस्थान की प्राकृतिक सोजत मेहंदी अपने गहरे रंग, शुद्धता और विदेशी मांग के लिए मशहूर है. 15-20 हजार क्विंटल वार्षिक उत्पादन और 400-600 रुपये प्रति किलो की कीमत इसे खास बनाती है.  रसायनों के न्यूनतम उपयोग के कारण यह केवल रंग में गहरी नहीं होती बल्कि त्वचा के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है. यही वजह है कि देश-विदेश में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.
 

1/8

Rajasthani Sojat Mehndi

Rajasthani Sojat Mehndi1/8
Latest Bridal Mehndi Design: शादी का सीजन चल रहा है और हर दुल्हन की यही इच्छा होती है कि उसकी हथेलियों पर ऐसी मेहंदी सजे जिसका रंग गहरा सुर्ख लाल हो और जिसे लगाने से किसी तरह का साइड इफेक्ट भी न हो. यही कारण है कि राजस्थान के सोजत की मेहंदी देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी खास पहचान बनाए हुए है.
2/8

Rajasthani Sojat Mehndi

Rajasthani Sojat Mehndi2/8
राजस्थान की मेहंदी अपनी गुणवत्ता, रंग और खुशबू के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. खासकर पाली जिले के सोजत क्षेत्र की मेहंदी ने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. अंबानी परिवार की बहुएं और बेटियां से लेकर कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तक, सभी ने अपनी शादी में सोजत की मेहंदी को ही हाथों में रचाया है. लेकिन सवाल यह है आखिर इस मेहंदी की इतनी बड़ी मांग क्यों है?