Sriganganagar: श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में पाक से भारतीय सीमा में पानी घुसा. गांव 14S मे कई बीघा भूमि पानी से जलमग्न हुई. पड़ोसी देश में सादगी नहर के टूटने या ओवरफलो से खेतों मे पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है.
1/6
पाक से भारतीय सीमा में पानी घुसा. श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर इलाके के 14 एस माझीवाला के खेतों में सोमवार को पाकिस्तान से पानी आया, जिससे यहां के किसानों में हड़कंप मच गया.
2/6
पड़ोसी देश पाकिस्तान में सादगी नहर के टूटने या ओवरफलो होने से खेतों मे पानी घुसने की आशंका है. ऐसे में ग्रामीणों ने तुरंत बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मामले की सूचना दी. वहीं, एजेंसियों की कोशिश के बाद पानी का बहाव रुका.
3/6
BSF ने पाक रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग कर विरोध जताया. सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी देश के खेत मे बंधा टूटने से भारत के खेतों में पानी आया.
4/6
कहा जा रहा है कि 10 से 15 बीघा खेतों में करीब आधा-पौन फीट पानी आ गया, जिससे किसान चिंता में आ गए और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया.
5/6
वहीं, इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स से लैग मीटिंग कर पाक से आ रहे पानी पर विरोध जताया. इस मामले में किसानों ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.
6/6
इसके चलते भारतीय सीमा में उधर से पानी आने पर उन्होंने वहां सादकी नहर टूटने के आसार जताए. कहा जा रहा है कि खेतों में बने खाले का बंधा टूटने पर पानी इधर भारत सीमा पर आ गया, जिसको बीएसएफ अधिकारियों की कोशिशों से रोका गया.