राजस्थान में ठंड के सीजन में शुरू करें ये साइड बिजनेस, नौकरी के साथ-साथ होगी एक्स्ट्रा इनकम!

Side Business in Winters: राजस्थान में सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है. जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में सर्दी से जुड़े कारोबारों की रौनक बढ़ती जा रही है. नवंबर से फरवरी के बीच राज्य में कई मौसमी बिजनेस तेजी पकड़ लेते हैं, जिनसे लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी चलती है. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण बाजारों तक, हर जगह ठंड से जुड़े उत्पादों और सेवाओं की मांग बढ़ने लगी है.
 

1/6

Side Business in Winters

Side Business in Winters1/6
Side Business in Winters: सबसे अधिक मुनाफा इन दिनों वूलन कपड़ों के कारोबार में देखने को मिल रहा है. जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर और जोधपुर जैसे शहरों में सर्दी बाजार सज चुके हैं. स्वेटर, शॉल, जैकेट, मफलर और थर्मल वियर की बिक्री में तेजी है. खासकर भीलवाड़ा और बाड़मेर के स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार ऊनी कपड़े और हस्तनिर्मित शॉल की डिमांड राजस्थान से बाहर के राज्यों में भी बढ़ रही है.
2/6

Side Business in Winters

Side Business in Winters2/6
ठंड के साथ ही लोगों की सबसे बड़ी ज़रूरत गरम पेय पदार्थों की होती है. सड़कों और चौकों पर चाय, कॉफी और सूप बेचने वाले विक्रेताओं के ठेले पर भीड़ लगी रहती है. अदरक और इलायची वाली चाय की बिक्री में 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी हो जाती है. जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे शहरों में कैफे और चाय लाउंज भी इस मौसम में अच्छी कमाई कर रहे हैं.