Sikar में अगस्त में हैरान कर देने वाला नजारा, अलसुबह छाया कोहरा, वाहन चालकों को जलानी पड़ी लाइट

Edited bySandhya Yadav
Published: Aug 15, 2025, 09:19 AM|Updated: Aug 15, 2025, 09:19 AM

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में वाहन चालक 15 अगस्त की सुबह लाइट जलाकर सफर करते नजर आए. बाईपास रोड सहित आस-पास के इलाके में कोहरा दिखाई दिया. बीते दिन में बारिश हुई थी. बारिश के बाद मौसम में नमी होने पर कोहरा छा गया. अगस्त के माह में पहली बार कोहरा दिखाई दिया तो सब हैरान रह गए.