Rajasthan coldest cities: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग जोरों की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं.
1/6
Rajasthan coldest cities
राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग जोरों की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं.
2/6
Rajasthan coldest cities
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, आज शाम 7 बजे तक नागौर सबसे ठंडा स्थान रहा. राजस्थान में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. जिससे लगातार ठंड का सितम बना हुआ है.
3/6
Rajasthan coldest cities
नागौर एक बार फिर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में पहले स्थान पर रहा. बुधवार को नागौर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
4/6
Rajasthan coldest cities
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव के चलते बुधवार को दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री पर पहुंच गया.
5/6
Rajasthan coldest cities
आज बुधवार को न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और दो दिन बाद इसमें तेजी से गिरावट आने की संभावना है.
6/6
Rajasthan coldest cities
राजस्थान के 10 सबसे ठंडे शहर नागौर में 3.3 डिग्री, फतेहपुर में 3.4 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर में 5.1 डिग्री, दौसा में 5.7 डिग्री, जालौर 5.9 डिग्री, चूरू 6.3 डिग्री, चूरू 6.3, अलवर 6.5 डिग्री और वनस्थली 6.8 डिग्री पर रहा.