Rajasthan weather news: टोंक में चार दिन की बरसात से तापमान गिरा और सर्दी का असर बढ़ गया है. आज न्यूनतम तापमान 22.2°C रहा. ठंड बढ़ने से तिब्बती बाज़ार और कंबल की दुकानें सज गई हैं, और लोग अब गर्म कपड़े निकाल रहे हैं, जिससे सर्दी के कारोबार ने गति पकड़ी है.
1/6
Rajasthan weather news
पिछले चार दिनों में हुई बरसात और मौसम में अचानक आए बदलाव ने टोंक के जनजीवन पर सीधा असर डाला है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान में जारी बारिश के दौर और आसमान में छाए बादलों के चलते शहर का तापमान नीचे आ गया है.
2/6
Rajasthan weather news
आज गुरुवार को टोंक में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री तक जा सकता है. दिन का औसत पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना है. सामान्य से कम रहे इस तापमान और सर्द हवाओं के असर ने सर्दी की दस्तक दे दी है.
3/6
Rajasthan weather news
तापमान में आई इस गिरावट और सर्दी के असर से बचने के लिए अब लोगों के रहन-सहन में बदलाव साफ नजर आ रहा है.बाजारों में बढ़ा गर्म कपड़ों का कारोबार में भी रौनक देखी जाने लगी है.
4/6
Rajasthan weather news
ठंड से राहत पाने के लिए कई जगह अलाव जलने लगे हैं. घरों और दफ्तरों में गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए गए हैं.
5/6
Rajasthan weather news
मौसम के इस रुख को देखते हुए टोंक के बाज़ार भी सक्रिय हो गए हैं. गर्म कपड़ों का तिब्बती बाज़ार सज चुका है, जहां व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, गर्म कंबलों का बाजार भी पूरी तरह से तैयार है. व्यापारियों को उम्मीद है कि सर्द हवाओं के साथ सर्दी बढ़ने पर उनका कारोबार रफ्तार पकड़ेगा.
6/6
Rajasthan weather news
राजस्थान के 23 जिलों में जारी बरसात के बाद आज भी कई जगह बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में आया यह बदलाव तापमान को और नीचे लाएगा, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा. टोंक में भी गुरुवार को बादल छाए रहने से मौसम ठंडा बना हुआ है.