सावधान राजस्थान! मानसून में बाहर आते हैं ये सांप, जानें कैसे करें बचाव

Most Poisonous Snakes in Rajasthan: सांप का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों की रूह कांप जाती है. बात अगर राजस्थान की करें, तो यहां करीब 350 तरह के सांप पाए जाते हैं. इनमें से चार सबसे ज़्यादा खतरनाक माने जाते हैं — कोबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर और कॉमन करैत.

1/9

जहरीले सांप

जहरीले सांप1/9
सांप का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों की रूह कांप जाती है. और हो भी क्यों न, हर साल हजारों लोग सांप के काटने से जान गंवा देते हैं. दुनियाभर में सांपों की करीब 2,500 प्रजातियां हैं, जिनमें से 500 बेहद जहरीली होती हैं. बात अगर राजस्थान की करें, तो यहां करीब 350 तरह के सांप पाए जाते हैं. इनमें से चार सबसे ज़्यादा खतरनाक माने जाते हैं — कोबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर और कॉमन करैत.
2/9

बरसात के मौसम में आते हैं बाहर

बरसात के मौसम में आते हैं बाहर2/9
बरसात के मौसम में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, खासकर कोबरा सबसे ज्यादा अपने बिलों से बाहर निकलते हैं. इनमें से कई बार सांप घरों में भी आ जाते हैं — खासकर कोबरा, करैत और रसेल वाइपर.