राजस्थान के इस जिले में हैं बेहद खूबसूरत आईलैंड! एक बार गए तो भूल जाओगे स्कॉटलैंड

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 28, 2025, 07:41 AM|Updated: Sep 28, 2025, 07:41 AM

Places to visit in Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा का चाचाकोटा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. माही नदी के बैकवाटर, छोटे-छोटे टापू, अरावली की हरियाली और पहाड़ियों के बीच यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती. मानसून में यह इलाका और भी हरा-भरा होकर 'राजस्थान का स्कॉटलैंड' या 'चेरापूंजी' जैसा दिखने लगता है. यहां बोटिंग, ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का अलग ही मज़ा है. यह जगह सुकून और रोमांच चाहने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है.